तरक्की के लिए कोई शॉर्टकट नहीं
तरक्की के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है। सफलता का एक ही रास्ता है, वो है मेहनत और समय के साथ अपने को अपडेट करते रहना। रोज नई-नई चीजें सीखनी होंगी। पढ़ना होगा। यह सुझाव और सलाह शिक्षा जगत के देश भर से जुड़े लीडर्स और विद्वानों की है। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा रविवार को आयोजित एडु-फिस्टा रिन्यू 2021-22 ' लीडर्स कॉन्फ्रेंस एंड अवार्ड सेरमनी' में देश भर के विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षा जगत की जानी-मानी हस्तियां इकट्ठा हुईं। सभी ने एक स्वर में कहा कि शिक्षा को इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से जोड़ने से ही रोजगार बढ़ेगा। देश की तरक्की होगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीएसई के डायरेक्टर- ट्रेनिंग एंड स्किल डेवलपमेंट डॉ बिश्वजीत साहा रहे। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें भविष्य को देखते हुए वर्ष 2030 और 2040 के हिसाब से तैयारी करनी चाहिए। ताकि हम देश का बेहतर भविष्य तैयार कर सकें। स्टूडेंट्स को आने वाले वक़्त के लीडर्स के रूप में तैयार कर सकें।
#MuitEduFesta #MUIT #MaharishiUniversity #CBSE #Leaders #ceremony
Comments
Post a Comment